भारतीय संस्कृति, इतिहास और राजनीति में चाणक्य का नाम अत्यन्त प्रसिद्ध है । चाणक्य एक व्यावहारिक, राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ कल्याणकारी राज्य के पोषक थे । प्राचीन भारत के राज-शास्त्रियों में चाणक्य का नाम सबसे ऊंचा है । शासनकला तथा कूटनीति के वे प्रतिपादक माने जाते हैं ।.